फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of newly married woman found hanging in suspicious condition

Deoria News: संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव

Wed, 28 Jun 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging in suspicious condition
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी संध्या की मौत की गुत्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे में मंगलवार रात एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। सात माह पहले ही उसकी शादी पथरदेवा कस्बे में हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया।

महराजगंज जिले के नवका टोला गांव के स्व.उमेश मद्धेशिया की बेटी संध्या मद्धेशिया (23) की शादी आठ दिसंबर 2022 को थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे के कॉलेज रोड निवासी चोकट मद्धेशिया के बेटे प्रमोद मद्धेशिया के साथ हुई थी। संध्या बड़े घर से ताल्लुक रखती थी, जबकि पति कस्बे में भूजा की दुकान चलाता है। संध्या घर के दूसरे मंजिल पर एस्बेस्टस के छज्जे वाले कमरे में रहती थी, जिसमें लोहे का फाटक लगा है। मंगलवार देर रात तक जब वह नीचे नहीं आई तो उसे खोजते हुए परिजन ऊपर गए तो उसके कमरे का फाटक भीतर से बंद था। परिजनों ने फाटक खटखटाया। इसके बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो घर वाले सुराख से कमरे में देखा तो उसका शव बेड के ऊपर फंदे से लटका था। रात 12 बजे के करीब परिजनों ने सूचना चौकी इंचार्ज संजीव राय को दी। वे हमराहियों के साथ पहुंच गए। इस बीच सूचना पाकर तरकुलवा के थानेदार दिलीप सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी व नायब तहसीलदार रमेश चंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने फाटक खोलकर देखा तो संध्या का शव दुपट्टे के सहारे लटका था। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया। अब सवाल यह उठता है कि संध्या ने शादी के महज सात महीने के भीतर ही आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया। रात को 12 बजे परिजन उसे क्यों ढूंढ रहे थे, उसका पति इतनी रात कहां गया था। उसके कमरे का फाटक लोहे का बना है, जो भीतर से बंद था फिर इतनी आसानी से वह कैसे खुल गया। जबकि जानकारों का मानना है कि बिना कटर मशीन के फाटक तोड़ पाना संभव नहीं था। फंदे से लटकते समय संध्या के दोनों पैर बैठने की मुद्रा में मुड़े थे और बेड पर टिके हुए थे। बड़े घर से ताल्लुक रखने वाली संध्या को पति का भूजा बेचना कहीं नागवार तो नहीं लगता था। इस तरह के कई सवालों के चलते संध्या की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ कर रह गई है। बहरहाल, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि संध्या की मौत का असली वजह क्या है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed