{"_id":"647b01d4ebcdb79f9e0797e5","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-a-roadside-pit-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sat, 03 Jun 2023 02:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:33 PM IST
सार
डुमरी पांडेय चक मार्ग स्थित रामपुर कारखाना धूस से पहले सड़क किनारे गड्ढे में शनिवार की सुबह एक युवक का शव दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बाएं कनपटी पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र डुमरी पांडेचक मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपने ससुराल आया था।
डुमरी पांडेय चक मार्ग स्थित रामपुर कारखाना धूस से पहले सड़क किनारे गड्ढे में शनिवार की सुबह एक युवक का शव दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बाएं कनपटी पर चोट के निशान पाए गए।
पुलिसकर्मियों ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान की। मृतक की पहचान भलुवनी थाना क्षेत्र के लवर्छी निवासी राम केवल 38 वर्ष पुत्र हरिदत्त के रूप में हुई। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दोस्त को बचाने में चली गई जान: तिलक समारोह में DJ पर हुई मारपीट, कैमरामैन की मौत
परिजनों के मुताबिक युवक की ससुराल रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति के वहां थी। वैवाहिक समारोह में शामिल होने वह अपने ससुराल डुमरी एक सप्ताह पहले से आया हुआ था। 28 मई को तिलक और 30 मई को वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था।
ससुरालियों के मुताबिक वह दो जून को घर जाने के लिए ससुराल से निकला था। सुबह उसका शव मिलने की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन