{"_id":"65004a21ca0ad0f53c06aaf7","slug":"dead-body-of-a-middle-aged-man-found-in-a-well-in-deoria-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: कुएं में मिला अधेड़ का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: कुएं में मिला अधेड़ का शव, गांव में मचा हड़कंप
Tue, 12 Sep 2023 04:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Sep 2023 04:53 PM IST
सार
हेतिमपुर चौकी इंचार्ज प्रह्लाद गोंड ने बताया कि सुक्खू प्रसाद का शव गांव में ही एक कुएं में मिला है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में महुआडीह थाना क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव के एक अधेड़ का शव गांव में ही एक कुएं में मिला। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। इससे गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की।
महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव के बड़हरी टोला के रहने वाले सुक्खू प्रसाद (59) रविवार की रात को भोजन करने के बाद रात को किसी समय बिना बताए घर से निकल गए। सुबह घर के लोगों ने उन्हें घर नहीं देख कर खोजबीन शुरू की।
सोमवार की देर शाम को किसी ने घर के पास कुएं में एक शव देख कर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवा कर आवश्यक कार्रवाई की। सुक्खू के मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौत से बेटे दिलीप का रो-रोकर बुरा हाल है।