फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body of a laborer found in Barhaj Saryu river at Deoria

Deoria News: बरहज सरयू नदी में उतराता मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Tue, 11 Apr 2023 10:46 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Apr 2023 10:46 AM IST
सार

सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शव की शिनाख्त करा ली गई है। मृतक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
dead body of a laborer found in Barhaj Saryu river at Deoria
मृतक अर्जुन। ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद स्थित बरहज क्षेत्र के गौरा-कटइलवा मुक्तिपथ के निकट मंगलवार को सरयू नदी में एक शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी और मजदूर अर्जुन कुमार (42) पुत्र चोकट प्रसाद के रूप में हुई। हालांकि मृतक की बाइक कपरवार के संगम तट बंधे पर और दोनों पैर का चप्पल नदी के किनारे मिला है। नदी घाट पर पहुंचे परिजन अर्जुन की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह नदी के किनारे गए कुछ लोगों ने एक शव उतराता देख शोर मचाया। इस दौरान नदी घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी होने पर इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच कर उतारा मौत के घाट, शव देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, शव के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जबकि दोनों हाथ खुले हुए थे, लेकिन डोरी लगी हुई थी। चेहरे पर चोट के निशान, जबकि शरीर और कपड़े पर खून के धब्बे भी थे। अर्जुन के मिले शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।


मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा निवासी अर्जुन कुमार बीते शनिवार को घर से गायब होना बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार परिजन अर्जुन की काफी तलाश किए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका था। अर्जुन का शव मिलने की जानकारी होने पर मां गुलाबी देवी और पत्नी संगीता दहाड़ें मारने लगीं। जबकि पुत्र अमन, पुत्रियां अंजली और शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल था।

 सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शव की शिनाख्त करा ली गई है। मृतक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed