फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found of drowned adolescents

स्नान करते समय डूबे दोनों किशोरों का मिला शव

Thu, 16 Jun 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
dead body found of drowned adolescents
स्नान करते समय डूबे दोनों किशोरों का मिला शव
विज्ञापन

भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक के पास छोटी गंडक नदी में बुधवार को सुबह नहाने गए दो किशोरों अजय और मिथुन का शव घटना के 20 घंटे बाद बृहस्पतिवार को सुबह बरामद हो गया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
एक दिन पूर्व ग्राम मदन चक के चार किशोर अजय, मिथुन, अजीत और गोधन उर्फ लव गांव के पास छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय चारों गहरे पानी में डूबने लगे। पास में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने गोधन उर्फ लव और अजीत को डूबने से बचा लिया था। पर, अजय और मिथुन नदी में लापता हो गए थे। मछुआरों ने काफी खोजबीन की लेकिन, वे नहीं मिले तो एसडीएम की सूचना पर शाम को एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी। देर शाम तक दोनों किशोरों का पता नहीं चल सका। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने जाल में फंसे शव को देखा। सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों के शव को बाहर निकाला। उनके परिजनों व गांव के प्रेमचंद एडवोकेट, ग्राम प्रधान बीरबल ठाकुर, पूर्व प्रधान जय नारायण यादव आदि ने शव की पहचान की। थानाध्यक्ष भाटपार रानी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों का शव को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

गहरे मित्र थे अजय और मिथुन
भाटपार रानी। छोटी गंडक नदी में नहाने गए ग्राम मदन चक के दोनों किशोर अजय और मिथुन आपस में गहरे मित्र थे। वह रात दिन साथ साथ रहते और साथ-साथ गांव के लोगों के कार्यों में हाथ भी बंटाते थे। दोनों का घर अगल-बगल में है। इनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय और मिथुन दोनों अपने पिता-पिता की बड़ी संतान थे। इनसे माता-पिता को बड़ी उम्मीदें थीं। दोनों किशोरों की असमय मौत से दोनों परिवारों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। अजय पास के इंटर कॉलेज चनुकी में पढ़ता था। जबकि मिथुन घर पर रहता था। मिथुन के पिता गोवा में रहते हैं और मजदूरी करते हैं। अजय के पिता दो दिन पहले कहीं मजदूरी करने गए हैं। अजय तीन भाइयों व मिथुन पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
एक ही चिता पर जले दोनों दोस्तों के शव, छोटे भाइयों ने दी मुखाग्नि
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक में एक दिन पूर्व छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों अजय यादव और मिथुन यादव की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम शव गांव पहुंचते ही दरवाजे पर भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो गईं। दरवाजे पर थोड़ी देर रखने के बाद दोनों के शव को छोटी गंडक नदी तट ले जाया गया, जहां एक ही चिता पर दोनों किशोरों का अंतिम संस्कार हुआ। अजय के शव को छोटे भाई विजय और मिथुन यादव के शव को भी उसके छोटे भाई राज ने मुखाग्नि दी। उस समय सभी के आंखों से आंसू छलक गए। इस दौरान प्रेमचंद कुशवाहा एडवोकेट, ग्राम प्रधान बीरबल ठाकुर, पूर्व प्रधान जय नारायण यादव, लोरिक यादव, नंदजी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और सभी ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।
नदी में डूबे अधेड़ का मिला शव
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ छोटी गंडक नदी के पुल से बुधवार को छलांग लगाए अधेड़ का शव बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।

महुआडीह थाना क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के हरेंद्र तिवारी (55) वर्ष का शव बृहस्पतिवार की शाम को नौतन हथियागढ़ छोटी गंडक नदी स्थित पुल के समीप से गोताखोरों ने ढूंढ लिया। वह मूलरूप से पडरौना के सहुआडीह गांव के रहने वाले थे। परिवार के साथ पकड़ी वीरभद्र अपनी ससुराल में रहते थे। पारिवारिक कलह के चलते बुधवार की सुबह उन्होंने नौतन हथियागढ़ स्थित पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। शव मिलने की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी इंदु देवी, बेटे प्रदीप, नीरज, गोलू का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हरेंद्र तिवारी का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed