फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found in well

कुंए में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Wed, 30 Jun 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
dead body found in well
कुंए में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोड़ा के टंड़िया गांव में कब्रिस्तान के निकट कुंए में शव होने की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की हत्या कर ठिकाने लगाने का कयास लगाया जा रहा है।

मंगलवार को टंड़िया गांव के कब्रिस्तान के निकट मनरेगा अंतर्गत कार्य कराया जा रहा था। कुंए से दुर्गंध आने पर मजदूरों ने झांका तो एक बोरा दिखा। ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ देवानंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बोरे को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों के बीच खोले गए बोरे में महिला का सड़ा-गला शव था। लोग महिला की उम्र 20-22 वर्ष बता रहे थे। महिला पीले-काले रंग सलवार-सूट पहने थी। सड़ा-गला होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ देवानंद ने बताया कि शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचनामा कर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed