फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found in pond

ससुराल आए व्यक्ति का शव पोखरे में मिला

Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
dead body found in pond
ससुराल आए व्यक्ति का शव पोखरे में मिला
विज्ञापन

बघौचघाट। थाना क्षेत्र के आनंद नगर में ससुराल आए कुशीनगर के एक व्यक्ति का शव शुक्रवार की रात नेरूआरी गांव के पोखरे में मिला।
रात में कुछ लोग नेरुआरी गांव के पोखरे की तरफ टहलने गए थे। पोखरे में एक व्यक्ति का शव दिखा। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान करनी शुरू कर दी। शव की पहचान दुर्गेश कुमार (40) निवासी बकलुहा थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह आनंदनगर में 20 तारीख को आया था। शनिवार को शादी थी। लोगों ने बताया कि किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और वह घर से निकल गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। तभी घर वालों को सूचना मिली कि उसका शव नेरुआरी पोखरे में मिला है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव दुर्गेश का था। प्रभारी उपेंद्र मिश्र ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed