फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found in gandak river

लापता मजदूर का शव छोटी गंडक नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 06 Jun 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
dead body found in gandak river
लापता मजदूर का शव छोटी गंडक नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

भटनी। दोस्तों के साथ शनिवार से लापता मजदूर का शव रविवार देर रात छोटी गंडक नदी में मिला। शव की शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह खुखुंदू थाना क्षेत्र का रहने वाला था। शनिवार को दोस्तों के साथ भटनी नगर स्थित जलपा माता मंदिर के पास छोटी गंडक में नहाने आया था। परिजनों की तहरीर पर रविवार शाम को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुकरौली जैतपुरा गांव निवासी राहुल गुप्त (24) मजदूरी करता था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ भटनी बाजार घूमने आया था। इसी दौरान सभी दोस्त भटनी नगर स्थित जलपा माता मंदिर पहुंच पूजन किए। इसके बाद शाम को सब छोटी गंडक नदी में स्नान करने लगे। नदी में नहाने के बाद बाहर आ गए, लेकिन राहुल लापता हो गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी राहुल के परिजनों को दी। परिवारीजन उसे ढूंढने लगे। रविवार को भाई पंकज गुप्त ने थाने में शिकायत कर राहुल को ढूंढने में मदद मांगी। रविवार की देर रात करीब ढाई बजे घर वालों ने पुलिस को सूचना दी कि जिगिना दीक्षित गांव स्थित अनाथ गोआश्रय के पास नदी में शव दिखा है। एसओ मयफोर्स पहुंचे और शव को नदी से निकलवाया। शव की शिनाख्त होने पर भाई पंकज व अन्य परिवारीजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

बता दें कि राहुल के माता-पिता की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। वह चाचा-चाची व भाई के साथ वह रहता था। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लापता मजदूर का शव छोटी गंडक नदी में मिला है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed