{"_id":"614e1a728ebc3efcaf746c70","slug":"dead-body-found-in-field-deoria-news-gkp410484010","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: धान के खेत में मिला कुशीनगर जिले के युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: धान के खेत में मिला कुशीनगर जिले के युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
Sat, 25 Sep 2021 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:31 PM IST
सार
ग्रामीण अनुमान लगा रहे थे कि युवक की अन्यत्र हत्या कर उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। इसी बीच किसी ने डायल 112 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के वकीलगंज चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह बढ़ईपुरवा गांव में सड़क के किनारे धान के खेत से 35 वर्षीय एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। शव मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा व अफवाहों का बाजार गर्म है। वहीं, युवक की शिनाख्त कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के अंतर्गत देवकली गांव निवासी रहीमुद्दीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह गांव के समीप टहलने निकले बढ़ईपुरवा गांव के लोगों ने सड़क के किनारे धान के खेत में औंधे मुंह पड़े युवक का शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां जुट गए। सामान्य कद-काठी का यह युवक नीले रंग की पैंट तथा सफेद शर्ट पहने था। ग्रामीण अनुमान लगा रहे थे कि युवक की अन्यत्र हत्या कर उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। इसी बीच किसी ने डायल 112 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस के प्रयास के बाद मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने उसकी पहचान कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली थाना अंतर्गत देवकली गांव निवासी रहीमुद्दीन पुत्र साहबजादा के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह युवक मिर्गी का मरीज था और दो दिनों से घर से लापता था जिसकी काफी तलाश की जा रही थी परंतु उसका पता नहीं चल पा रहा था। दूसरी ओर युवक अपने घर से काफी दूर चलकर यहां कैसे पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत युवक की पहचान कर ली गई है। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पर्दाफाश होगा।