{"_id":"616c6a7dd218821de80bad01","slug":"dead-body-found-hanging-of-tractor-driver-salempur-news-gkp413221588","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव
सलेमपुर। मझौलीराज वार्ड नं.1 भगड़ा भवानी वार्ड में ट्रैक्टर चालक का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। गंडक नदी पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मझौलीराज के भगड़ा भवानी वार्ड निवासी शिवजी प्रसाद (35) शनिवार रात दुर्गा प्रतिमा के जुलूस में ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। प्रत्येक वर्ष मेन चौक से बड़वा टोला होते हुए किला चौराहे से वापस होकर नदावरघाट पुल के पास प्रतिमा का विसर्जन होता था। परंतु शनिवार रात दुर्गा प्रतिमा का जुलूस किन्हीं कारणों से मेन चौक से ही वापस हो गया। प्रतिमा के विसर्जन के पश्चात शिवजी गाड़ी को घर पर खड़ा कर आया। रविवार को उसका साथी ट्रैक्टर ट्राली लेकर बुलाने के लिए आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाया नहीं खुला तो दराज से झांक कर देखा तो सीढ़ी के पास छत से लटका हुआ था। उसने शोर मचाया तो लोग जुट गए। आसपास के लोगों ने शव को उतारा। पत्नी व बच्चों के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार का सहारा टूट गया है। पत्नी मीना देवी, मां रमावती देवी, पुत्र अविनाश (06), पुत्री अंशिका (04) वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मुझे इसकी कोई सूचना नहीं मिली है।