{"_id":"5a8b19004f1c1b05738b84d5","slug":"daughter-eaten-poision-due-to-father-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की पिटाई से नाराज बेटी ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की पिटाई से नाराज बेटी ने जहर खाया
deoria
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया।
पिता की पिटाई से नाराज बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवा गांव निवासी मैनुदीन मछली की दुकान चलाते हैं। किसी बात से नाराज मैनुदीन सोमवार की सुबह पत्नी सोगरा की पिटाई करने लगे। यह देखकर 19 वर्षीय बेटी आशिया बीच-बचाव करने लगी। मां को छोड़कर पिता ने बेटी की पिटाई कर दी। यह बेटी को नागवार लगी और उसने घर में रखा गया जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां को जानकारी हुई। मां के शोर मचाने पर गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आशिया को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। इलाज किया जा रहा है।