फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Danger from overhanging poles on the highway

Deoria News: हाईवे पर झुके खंभों से हादसे का खतरा

Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Danger from overhanging poles on the highway
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। सलेमपुर-मैरवा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही और बिजली निगम की उदासीनता के कारण सड़क किनारे लगे कई खंभे और हाईटेंशन तार खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं। इससे क्षेत्रवासियों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। खंभों को समय पर शिफ्ट न किए जाने से जगह-जगह तार और खंभे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

अकटही से रामपुर बुजुर्ग तक हाईटेंशन लाइन के कई खंभे लंबे समय से टेढ़े होकर खड़े हैं। गुरुवार को बिजली निमग की टीम ने अकटही बाजार स्थित हीरामन बाबा के पास झुके पोल को ट्रैक्टर की मदद से सीधा किया, लेकिन अन्य पोल अब भी खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के मौसम में इन झुके खंभों से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य करा रही कंपनी के अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने पोल शिफ्टिंग के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। तय समय में कार्य पूरा न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed