फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dam to be built in Barhaj at a cost of 59 crores, work will start from today

बरहज में 59 करोड़ की लागत से बनेगा बांध, आज से शुरू होगा काम

Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dam to be built in Barhaj at a cost of 59 crores, work will start from today
बरहज के नदी में विलीन कुरह परसियां गांव के निकट तट पर कैंप कार्यालय पर प्रोजेक्ट का नक्शा देखते अ? - फोटो : DEORIA
बरहज में 59 करोड़ की लागत से बनेगा बांध, आज से शुरू होगा काम
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। सरयू नदी तट पर कटइलवा से कपरवार संगम तट तक बेतहाशा कटान रोकने के लिए शासन की ओर से 59 करोड़ की लागत से बांध बनाने की मंजूरी मिल गई है। जिस पर सिंचाई विभाग बृहस्पतिवार से काम शुरू कर देगा। जिसको लेकर नदी तट पर उपकरण आदि सामान पहुंचाया जा चुका है।
नदी में विलीन हो चुके कुरह परसियां गांव के निकट सरयू तट पर सिंचाई विभाग ने कैंप कार्यालय बनाया है। जबकि अधिकारियों और मजदूरों के रहने के लिए रेडिमेड आवास की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले कार्य को लेकर विभाग ने पोकलैंड, क्रेन सहित अन्य उपकरण मंगा लिए हैं। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार जाड़िया के निर्देश पर कार्य कराने के लिए जेई नागेंद्र सिंह के साथ एक अतिरिक्त जेई बृजेश द्विवेदी की तैनाती की गई है। अधिकारियों की देखरेख में प्रोजेक्ट पर कार्य भारद्वाज कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

2007 से नदी कटान कर रही है। कटान में कुरह परसियां और गोरखपुर जनपद के कोलखास का अस्तित्व भौगोलिक नक्शे से गायब हो चुका है। नदी में हो रहे कटान से गांवों को बचाने के लिए लोगों की मांग पर 2011 में ड्रीम प्रोजेक्ट का प्रस्ताव किया गया था। ग्रामीणों की मांग पर सांसद कमलेश पासवान और क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने सदन में मुद्दा उठाया था। आठ सितंबर 2019 में केंद्रीय जल आयोग की बैठक में 59 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि 44 करोड़ 21 लाख 17 हजार रुपये में कार्य कराने की मंजूरी मिली है। बृृहस्पतिवार से कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बाकी की रकम से बंधे के लिए किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटइलवा से कपरवार संगत तट तक नदी तट पर बनेगा बांध
कटइलवा से कपरवार संगम तट तक कटान रोकने के लिए करीब तीन किलोमीटर बांध का निर्माण कराया जाएगा। ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत नदी के अंदर सात मीटर चौड़ा प्लेटफार्म, जियो बैग से अप्रेन बनाया जाएगा। स्लो पिचिंग और नदी के समानांतर बांध बनाया जाएगा। जो टॉप पर करीब चार मीटर चौड़ा होगा।

75 किसानों से खरीदी जा रही है जमीन
सिंचाई विभाग नदी तट पर कटान रोकने के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बांध बनाने का कार्य शुरू करा दिया है। जिसके लिए करीब 75 किसानों से जमीन खरीदी जानी है। एई अशोक द्विवेदी ने बताया कि प्रक्रिया के तहत नदी के किनारे के किसान संजय सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, कामेश्वर सिंह, दमयंती देवी, कौशल सिंह सहित छह किसानों से 42 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से जमीन खरीदी जा चुकी है। शेष का भी जल्द ही बैनामा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed