फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dadar Express engine failure , candidates commotion

दादर एक्सप्रेस का इंजन फेल, अभ्यर्थियों का हंगामा

Mon, 09 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया Updated Mon, 09 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 गोरखपुर से मुंबई को जाने वाली दादर एक्सप्रेस के इंजन बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इससे वह ढाई घंटे से भी अधिक समय तक यहां रुकी रही। विलंब होने पर इस ट्रेन से प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर कंट्रोल रूम ने गोरखपुर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना कराया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह दादर एक्सप्रेस अपने नियत समय से करीब एक घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रेन 07.25 बजे जैसे ही बैतालपुर रेलवे स्टेशन पहुंची उसके इंजन का पॉवर फेल हो गया और वह स्टेशन पर खड़ी हो गई। इस ट्रेन में अधिक संख्या में मऊ और बलिया जिले में लेखपाल परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी शामिल थे।
विज्ञापन


जब काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही तो अभ्यर्थी कारण जानने के लिए ट्रेन से उतर गए। जैसे ही इंजन फेल होने की जानकारी उन्हें हुई वे उग्र हो गए। इंजन के पास और स्टेशन पर पहुंच कर अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। बैतालपुर के स्टेशन अधीक्षक ने मामले की जानकारी वाराणसी कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंट्रोल रूम ने गोरखपुर से संपर्क साधा और दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। करीब साढ़े नौ बजे दूसरा इंजन बैतालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन को लेकर देवरिया के लिए रवाना हुआ। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 9:55 बजे पहुंची।



 पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि बैतालपुर रेलवेे स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था। सूचना के बाद दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन करीब ढाई घंटे  विलंब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed