फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   current in scholl bus driver died

Deoria News: स्कूल बस में करंट उतरने से चालक की मौत, चार झुलसे

Sat, 24 Feb 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
current in scholl bus driver died
मृतक प्रहलाद की फाइल फोटो
बैकुंठपुर कस्बे में होर्डिंग लगाते समय चपेट में आने से हुआ हादसा
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी का रहने वाला है चालक

फोटो समाचार..

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के यूनीवर्सल पब्लिक स्कूल शेरवां बभनौली के बस में करंट उतरने से शुक्रवार को चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार स्कूल स्टाफ झुलस गए। यह घटना बैकुंठपुर कस्बे में स्कूल का होर्डिंग लगाते समय हुई। घटना के बाद एक स्टाफ हिम्मत जुटाकर सभी को लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, मेडिकल कॉलेज में पहुंचे स्कूल प्रबंधन के लोग सभी घायलों को मेडिकल से उठाकर अन्यत्र लेकर चले गए। चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी निवासी प्रहलाद (25), रितेश कुमार निवासी खुखुंदू, विजय कुमार, अमर यादव निवासी शेरवां बभनौली और देवेश कुमार निवासी सुकरौली थाना खुखुंदू शुक्रवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद बस लेकर बैकुंठपुर कस्बे की तरफ चले गए। बस में स्कूल के प्रचार-प्रसार के लिए बनाकर रखें होर्डिंग को बैकुंठपुर-देवरिया मार्ग के एक विद्युत पोल पर लगाने के लिए चालक प्रहलाद ने बस को पोल से सटाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी मिलकर विद्युत पोल पर होर्डिंग लगाने लगे। इसी बीच बस में करंट उतरने से जहां चालक प्रहलाद की मौत हो गई, वहीं, अन्य चार झुलस गए। चारों में सबसे अधिक देवेश गंभीर रूप से झुलसा है। उधर, स्कूल प्रबंधन मेडिकल कॉलेज में चल रहे झुलसे चारों लोगों को लेकर कहीं अन्यत्र इलाज कराने चले गए।

घटना के बाद चालक की पत्नी रीना देवी, बेटी चांदनी और लड़का सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रहलाद की कमाई से ही परिवार की जीविका चलती थी।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। चारों झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed