फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cultural events in the annual festival

देवरिया: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Fri, 17 Feb 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cultural events in the annual festival
जीडी एकेडमी में बृहस्पतिवार की रात वार्षिकोत्सव मनाया गया।
पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लॉक क्षेत्र के घुसरी मिश्र स्थित जीडी एकेडमी में बृहस्पतिवार की रात वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा संस्कार की जननी है। व्यक्तित्व विकास में शिक्षा की महती भूमिका है। ऐसे में सभी को शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीओ सीटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण होने के साथ नैतिक परख होना भी जरूरी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही समाज का सकारात्मक विकास संभव है। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक विनय मिश्रा ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीके शुक्ला, दीनदयाल मिश्र, दरोग़ा मिश्र, विश्वामित्र मिश्र, मुरली मनोहर यादव, सन्नी मौर्य,प्रतीक पांडेय ,शिल्पी पांडेय, फरीदा, श्वेता बर्नवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed