फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of women gathered at Saryu river ghat on Jeevit Putrika fast.

Deoria News: जीवित पुत्रिका व्रत पर सरयू नदी घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

Sat, 07 Oct 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered at Saryu river ghat on Jeevit Putrika fast.
भागलपुर। संतान की लंबी उम्र के लिए जीवित पुत्रिका व्रत रखी महिलाएं शाम को भागलपुर सरयू नदी के घाट पर पहुंची। व्रती महिलाओं ने स्नान करने के बाद पूजा की और समूह में बैठकर व्रत से जुड़ी कथा सुनी। इस दौरान पुलिस के साथ नाव से मछुआरे निगरानी में लगे रहे।
विज्ञापन

ब्लाॅक के दूर-दूर के गांवों से संतान की लंबी आयु के लिए आई महिलाओं ने जीवित पुत्रिका व्रत रख शुक्रवार शाम को भागलपुर के सरयू नदी के कालीचरण घाट पर पहुंची। पवित्र सरयू नदी में स्नान करने के बाद दान पूर्ण पूजा अर्चन की और समूह में बैठकर जिउतिया व्रत संबंधित कथा सुनी और पुत्र के सलामती और उसके लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान चौकी इंचार्ज सदगुरू मिश्रा के साथ महिला पुलिस और पुलिस नाव से मछुआरों के साथ निगरानी में लगे रहे।
विज्ञापन


भीड़ के कारण चौक पर लगा जाम
बरहज। सरयू नदी तट पर शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। महिलाओं ने नदी में स्नान कर दान-पुण्य किया। जबकि जीमूत्वाहन राजा, सियारी और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी व्रत की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे से नदी घाट पर नगर के अलावा सतरांव, करुअना, भलुअनी, मगहरा, गड़ेर, सोनाड़ी, बरांव, देवपार, वीरपुर मिश्र आदि जगहों से महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने आम का दातून करने के बाद स्नान किया। मंदिरों में पूजा-अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने कथा में चील्हो-सियार की कथा सुना। जीमुत्वाहन, महाभारत युद्ध काल के भगवान कृष्ण से जुड़ी कथा का श्रवण किया। लोगों के अनुसार महिलाएं भोर में स्नान के बाद निराजल व्रत किया। शाम को बरियार के पौध का पूजन-अर्चन करते हुए पुत्र के दीर्घायु की कामना किया। नदी तट पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल लगाया गया था। मुख्य चौक से थाना मार्ग पर भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed