{"_id":"6248972550fc981e120434e0","slug":"crowd-at-temples-on-first-day-of-navratra-deoria-news-gkp431985028","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों पर उमड़े श्रद्धालु
देवरिया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर के देवरही मंदिर, अहिल्यापुर के अहिल्वार मंदिर सहित जिले के अन्य शक्तिपीठों पर सुबह ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में नारियल व चुनरी चढ़ाकर भक्ति भाव से भक्तों ने देवी की उपासना की। नौ दिन व्रत रहने वाले साधकों ने पूरे विधि-विधान से विद्वान आचार्य की देखरेख में घरों में कलश स्थापना कराई।
शनिवार की सुबह में ही घरों में साफ-सफाई की गई। इसमें पूजन घर का विशेष ख्याल रखा गया। स्नान ध्यान कर व्रतियों ने देवी का आह्वान किया। नौ दिन व्रत रहने वाले उपासकों ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कराकर, दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ कर प्रथम दिन माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजन अर्चना की। अहिल्यापुर स्थित देवी मंदिर पर नौ दिवसीय विशेष पूजन अर्चन एवं मेले का प्रारंभ भी वासंतिक नवरात्र के पहले दिन के साथ ही हो गया। मंदिर परिसर में ही प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं। शहर के देवरही मंदिर स्थित प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया था। देवी दर्शन के लिए महिला पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी थी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र पूजन अर्चन करने पहुंचे थे। शाम को यहां पर जगराते का भी आयोजन किया गया। राघवनगर स्थित दुर्गा मंदिर, सलेमपुर के पाठशाला रोड स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में नौ दिवसीय पूजन पाठ का आरंभ हो गया। शहर के बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य की देखरेख में सुबह व शाम के समय पूजन अर्चन किया गया।
आदि शक्ति की आराधना में जुटे देवी भक्त
रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चन कर आदि शक्ति की आराधना की। अहले सुबह से ही क्षेत्र के देवी मंदिरों पर पूजा करने को भक्त पहुंचे। उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चन करने के बाद घरों में कलश स्थापना की।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित सहनकोट देवी पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। क्षेत्र स्थित देवी के मंदिरों पर पहुंच कर भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल, फूल, फल चढ़ा कर व्रत प्रारंभ किया। नगर के पहाड़सिंह देवी, मां शीतला देवी मंदिर पर सुबह पूजन अर्चन और शाम को आरती हुई। क्षेत्र के टीकर देवी मंदिर, मां परमसुंदरी देवी मंदिर, मां सतकोठवा देवी मंदिर, मां बामत करमेल भगवती देवी मंदिर पर नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उपवास रखे लोगों ने घरों में मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना किया। हिंदू पंचांग के नए सवंत के प्रारंभ होने पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।