{"_id":"61c61349f8d1ce61b515c13f","slug":"cristmas-celebrated-deoria-news-gkp4211340197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु मसीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु मसीह
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर संत पुष्पा स्कूल स्थित चर्च के पास बनाया गया चरनी। संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु मसीह
संत पुष्पा चर्च और मसीही कलीसिया चर्च को सजाने में पूरे दिन जुटे रहे लोग
संवाद न्यूूज एजेंसी
देवरिया। शहर के संत पुष्पा चर्च एवं मसीही कलीसिया चर्च में शुक्रवार को पूरे दिन प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां चलती रहीं। देर शाम को पुरोहितों की देखरेख में मिस्सा पूजा एवं विशेष प्रार्थना सभा के आयोजन के बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर इस पल की बधाई दी। मौके पर जुटे लोगों में इस पर्व को लेकर खूब उत्साह रहा।
मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी पहले से ही कर रहे थे। शहर के दोनों चर्चों में इसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को पूरे दिन चर्चों को गुब्बारे, झांकियों, झालरों से सजाने का काम चलता रहा। वहीं चर्च की क्वायर टीम एक सप्ताह पूर्व से ही विभिन्न मोहल्लों में जाकर कैरल सिंगिंग कर लोगों को प्रभु के आगमन का संदेश दे रही थी। महुआबारी रोड शांतिनगर स्थित एवं वर्ष 1984 में बने संत पुष्पा चर्च कैथोलिक मतावलंबियों का प्रमुख आराधना गृह माना जाता है। यहां चरनी के साथ ही प्रभु यीशु, उनके पिता यूसुफ, मां मरियम, गड़ेरिया, भेड़ व गाय की प्रतिमा को सजाने का काम व इसे लाइटों से सजाने का काम चलता रहा। चर्च को रंगीन झालरों से एवं इसके अंदर बेल, वॉल, स्टार आदि लगाए जा रहे थे। नवजीवन एवं जीवनमार्ग सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल से आईं सिस्टर लतिका, बीना, लीली, टोनी, डेसी आदि ने चर्च को सजाने के कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरोहित फादर बेन्नी ने बताया कि चरनी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। 25 दिसंबर को सुबह में साढ़े आठ बजे मिस्सा पूजा होगी एवं परिसर में दर्शन पूजा एवं मेला लगेगा। उधर, जलकल रोड स्थित प्रोटेस्टेंट मत वालों के मसीही कलीसिया चर्च में भी चर्च के अंदर एवं बाहर झांकियों को सजाने का कार्य चला। पास्टर समर्पण ने बताया कि झांकी में प्रभु यीशु के जन्म को प्रदर्शित करते हुए चित्र रहेंगे। प्रार्थना सभा के अंदर की सजावट गुब्बारों से की गई है। पर्व पर क्वायर टीम में शामिल क्विंसी, सरिता, पुष्पांजलि, नमिता अल्फ्रेड, प्रद्युम्न घर-घर मसीही घरों में जाकर प्रभु के जन्म का संदेश दे रहे हैं। 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना शुरू होगी जो अपराह्न एक बजे तक चलेगी। प्रार्थना में आराधना, प्रभु के जन्म का संदेश फेलोशिप डायरेक्टर सैमुअल असयाहा देंगे। इसमें सभी मसीही मौजूद रहेंगे। इसके बाद परिसर में परंपरागत मेले एवं दर्शन पूजन का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहेगा।
स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस पर्व
न्यूू कॉलोनी स्थित बचपन प्ले वे स्कूल एवं एकेडमिक स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। परिसर में क्रिसमस ट्री सजाकर एवं केक काटकर बच्चों ने अपनी खुशी जताई। मौके पर सेंटा क्लॉज ने छात्रों में उपहार भी बांटे।