फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crisis on oilseeds and pulses crops

Deoria News: तिलहन और दलहन की फसलों पर संकट

Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Crisis on oilseeds and pulses crops
खुखुंदू। बढ़ती गलन और ठंड से तिलहन और दलहन की फसलों पर असर पड़ सकता है। अगर मौसम इसी तरह खराब रहा तो अगेती फसलों के पैदावार पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा प्याज के बीज, लहसुन और आलू की फसलों के लिए भी गलन काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक बाद पहली बार दिसंबर में ही इतनी अधिक ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार 15 जनवरी के बाद ज्यादा ठंड और गलन की शुरुआत हो रही थी। इसके चलते तिलहन, दलहन और सब्जियों की फसलें प्रभावित नहीं हो रही थीं। मगर इस बार अचानक ठंडक ने शुरुआती दौर में ही असर दिखाया है। नतीजा अगेती तिहलन, दलहन और सब्जियों की फसलों को प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विभाग के जानकारों का कहना है कि इस समय जिन भी पौधों में फूल आ रहे हैं, उसकी उपज प्रभावित हो जाएगी। इसके अलावा प्याज के बीज इतनी ठंड में गल जाते हैं।
विज्ञापन

आलू की फसल पर भी पाला का असर पड़ता है। तेनुआ गांव निवासी रामभरोसा कुशवाहा, सरयां निवासी रामबली कुशवाहा, बसडीला निवासी झब्बूलाल कुशवाहा का कहना है कि ठंड और गलन से प्याज का बीज गलने लगा है। बचाव के लिए दवा छिड़काव कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed