फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crisis of buses due to 50 buses deployed in election duty

चुनाव में गईं 50 बसें, परिवहन व्यवस्था प्रभावित

Tue, 08 Feb 2022 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crisis of buses due to 50 buses deployed in election duty
चुनाव में गईं 50 बसें, परिवहन व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव में सुरक्षाकर्मियों को लाने-ले जाने के लिए परिवहन निगम की 50 बसों को भेज दिया गया है। इससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अधिकांश जगहों पर यात्रियों को बसें नहीं मिल रही हैं। लोगों को प्राइवेट वाहनों के सहारे यात्रा करनी पड़ रही है।
देवरिया डिपो में परिवहन निगम की 65 एवं 113 अनुबंधित बसें हैं। परिवहन निगम की 50 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है। शेष 15 बसों में केवल 10 ही सही हालत में हैं, जो दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट पर चल रही हैं। बेड़े से 50 बसें निकल जाने से संचालन व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। वर्तमान में परिवहन व्यवस्था अनुबंधित बसों के सहारे हो गई है। सोमवार से स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद एमएसटीधारक छात्रों को बसें नहीं मिल पा रही हैं। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की छात्रा रागिनी सिंह, मनोरमा पांडेय, शीतला मिश्रा, शारदा शर्मा ने बताया कि सरकारी बसें नहीं मिलने से प्राइवेट बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इन रूटों पर नहीं मिल रहीं बसें
नूनखार, पुरनाछापर, बैकुंठपुर, रुद्रपुर व बरहज, कपरवार, बारादीक्षित, महुआडीह, विशुनपुरा, आनंदनगर, हेतिमपुर, लाहिलपार, भागलपुर, नेमा, समोगर, हाटा, पकड़ी बाजार, बड़हलगंज, भाटपारानी-भिंगारी बाजार, करौंदी आदि जगहों पर यात्री प्राइवेट बसों से यात्रा करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों वाले रूटों पर अनुबंधित गाड़ियों को भेजा जा रहा है। जहां के यात्री हो रहे हैं, उसी रूट पर बसें भेजी जा रही हैं। एक बस दिल्ली जा रही है। दोहरीघाट, आजमगढ़, पकहां आदि जगहों पर भी बसों का संचालन हो रहा है। वह खुद ही स्टेशन पर इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। -ओम कुमार मिश्रा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed