फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   criminals tried to kill cops

बदमाशों ने सिपाहियों को कुचलने का किया प्रयास

Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
criminals tried to kill cops
बदमाशों ने सिपाहियों को कुचलने का किया प्रयास
विज्ञापन

मंगलवार की रात दो बजे पिपरपाती-बड़हरा रोड के पास का मामला
पुलिस को बड़हरा के पास नहर में मिली बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंगलवार की रात पिकअप सवार बदमाशों ने गश्त कर रहे दो सिपाहियों को कुचलने का प्रयास किया। बचने के प्रयास में सिपाही बाइक लेकर नहर में चले गए। किसी तरह बाहर निकलकर सिपाहियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, सदर कोतवाल और एसओजी टीम मयफोर्स मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन पिकअप सवार बदमाशों के बारे में काई जानकारी नहीं मिल पाई।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर के रहने वाले सुदामा मद्धेशिया धान-गेहूं का व्यापार करते हैं। सोमवार की रात एक पिकअप गेहूं लेकर कहीं से आए और दरवाजे पर पिकअप खड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि आधी रात को पहुंचे बदमाश अपने पिकअप में गेहूं लादने लगे। कुछ देर बाद ही में सुदामा के परिवार के लोग जग गए और शोर मचाए। चौराहे के लोगों ने दौड़ाया तो पिकअप सवार बदमाश भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश देवरिया बाईपास से कसया रोड और भीखमपुर रोड से जा रहे थे। सूचना मिलने पर गश्त कर रहे सिपाही रितेश राजभर और राहुल यादव ने पिकअप को दौड़ा लिया। सिपाहियों को पीछा करते देखकर पिकअप सवार बदमाश पिपरपाती नहर से बड़हरा की तरफ जाने लगे। बड़हरा के पास सिपाहियों ने ओवरटेक करने का प्रयास किया तो पिकअप सवार बदमाशों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इससे दोनों सिपाही बाइक लेकर नहर में चले गए। पिकअप सवार बदमाश भागने में सफल हो गए। पानी से बाहर निकलकर सिपाहियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सदर कोतवाल टीजे सिंह और एसओजी टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश में टीमें कुछ जगहों पर पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिली। नहर में गई पुलिस की बाइक मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब नहर में मिली।
विज्ञापन

जब जगह पता थी तो बाइक खोजने में क्यों लगा वक्त
देवरिया। सिपाहियों को कुचलने के प्रयास के मामले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। स्थानीय लोग इसे सिपाहियों से बाइक लूट का मामला बता रहे हैं। बाइक खोजने में लगा वक्त उनकी बात को कुछ हद तक पुख्ता भी कर रहा है। पुलिस की कहानी यह बता रही है कि पिकअप सवार बदमाशों का पीछा करने के दौरान बाइक सवार दोनों सिपाही नहर में चले गए। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों सिपाही भीखमपुर रोड में रात में गश्त कर रहे थे। दो बजे के करीब बिहार की तरफ जा रहे पिकअप सवार बदमाशों को पुलिसवालों ने रोका। बताया जा रहा है कि पिकअप से उतरकर बदमाशों ने सिपाहियों पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने उनकी बाइक छीन ली। तीन बदमाश पिकअप और एक बदमाश सिपाहियों की बाइक लेकर भाग गया। बड़हरा के पास बदमाशों ने बाइक को पानी में फेंक दिया। यह बाइक मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब पुलिस ने बरामद की। यदि पुलिस की बात सही है तो बाइक खोजने में इतना वक्त क्यों लगा। दूसरी बात यह कि बैतालपुर से भागने के दौरान पिकअप वालों ने मेन रोड का उपयोग नहीं किया। स्थानीय लोग बताते हैं कि पिकअप सवार बदमाश अस्पताल रोड की तरफ भागे। इस रोड से आखिर देवरिया कैसे पहुंच गए? इन सवालों का जवाब पुलिस को ढूंढना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज लिया
देवरिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने भीखमपुर रोड में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया। बताया जा रहा है कि इसमें बहुत कुछ स्पष्ट दिख रहा है। फुटेज पेन ड्राइव में लेने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया है। इससे कई तरह की आशंकाएं पैदा हो रहीं हैं। आखिर पुलिस ने दुकानदार के रिकॉर्ड को डिलीट क्यों कर दिया।
वर्जन
गश्त कर रहे सिपाहियों को पिकअप सवार बदमाशों ने कुचलने का प्रयास किया। सिपाही बाइक लेकर नहर में चले गए। सिपाहियों की सूचना पर सीओ, सदर कोतवाल और एसओजी टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जल्द ही पिकअप सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- श्रीपति मिश्र, एसपी।
कांस्टेबल रितेश राजभर की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
देवरिया। सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल रितेश राजभर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस तीनों बदमाशों समेत पिकअप की तलाश में जुटी है। मंगलवार की रात में सदर कोतवाली के बड़हरा के पास पिकअप सवार तीन बदमाशों ने कोबरा पर तैनात कांस्टेबल रितेश राजभर और राहुल यादव को कुचलने का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। रितेश राजभर ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि कांस्टेबल रितेश की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पिकअप और उसमें सवार बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed