फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   criminal fired on police team

Deoria News: गिरफ्तार करने गई पुलिस पर बदमाश ने किया फायर, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Mon, 12 Dec 2022 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब पुलिस एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायर कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन
criminal fired on police team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वारंटी को गिरफ्तार करने गई कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम पर बदमाश ने तमंचा से फायर झोंक दिया। इसके चलते पुलिस को बचाव के लिए पीछे हटना पड़ा। अंत में घेरेबंदी कर पुलिस ने उसे शनिवार देर रात नदावर बंधे से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सीएचसी में मेडिकल के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के भठवांधरमपुर वार्ड निवासी हरिवंश यादव कोतवाली का अपराधी है। वह काफी दिनों से एक मामले में फरार चल रहा था। इसमें पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी बीच शनिवार की देर शाम कोतवाल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रिजेश कुमार, संतोष यादव व कविभूषण के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले।
विज्ञापन


इसी बीच हरैया तिराहे पर हरिवंश की तलाश में एसओजी के एसआई शाहिद, हेड कांस्टेबल शशिकांत राय, कांस्टेबल दिव्यशंकर राय, प्रशांत शर्मा व सुदामा यादव मिले। वे अपराधियों के बारे में चर्चा करते हुए नदावर बंधे की तरफ निकले, जहां शातिर अपराधी हरिवंश यादव को देखकर एसओजी व पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची। इसी बीच हरिवंश ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने हरिवंश को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब पुलिस एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायर कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed