फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   criminal arrested

मुठभेड़ में पांच हजार के ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
criminal arrested
तरकुलवा में मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी बदमाश। - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी लुटेरा गिरफ्तार
डेढ़ वर्ष पूर्व कुशीनगर के मुर्गा व्यापारी को गोली मारकर लूटी थी बाइक और नकदी
तरकुलवा पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/तरकुलवा। करीब डेढ़ वर्ष पहले कुशीनगर के मुर्गा व्यवसायी को गोली मारकर लूटने वाले बदमाश को तरकुलवा पुलिस ने रविवार को हल्की मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी पर कुशीनगर और देवरिया के विभिन्न थानों में आठ मामले दर्ज हैं। कई वारदात में बदमाश फरार चल रहा था।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि फरवरी 2018 में कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मुर्गा व्यापारी वकील शाह को बाइक सवार बदमाशों ने बंजरिया बाजार के पास गोली मारकर नकदी और बाइक लूूट ली थी। पुलिस इस मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के अतरौला निवासी बदमाश दीपू यादव की तलाश थी। उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था। रविवार की सुबह सोनबरसा-जौरा मार्ग पर एसओ नरेंद्र प्रताप राय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने इनामी बदमाश के उस रास्ते से गुजरने की सूचना दी। पुलिस ने उसे पहचान कर रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने फायर कर दिया। संयोग ठीक था कि गोली किसी को नहीं लगी । हरकत में आई पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर दबोच लिया। दीपू पर तरकुलवा और पटहेरवा थाने में लूट, हत्या के प्रयास, गो तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम
देवरिया। बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में एसओ नरेंद्र प्रताप राय, एसआई विनोद यादव, एसआई हरिलाल, सिपाही अजय सिंह, धर्मेंद्र, महेंद्र यादव, संतोष, जयप्रकाश और चंद्रशेखर शामिल रहे। पुलिस की मानें तो बॉर्डर इलाका होने के कारण बदमाश दोनों जिले में लूट-पाट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed