{"_id":"57aa10094f1c1bb461ee5185","slug":"zarda-business-on-the-strength-of-the-arms-robbed-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्दा कारोबारी के घर में हथियार के बल पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जर्दा कारोबारी के घर में हथियार के बल पर लूट
देवरिया
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पहुंची और जानकारी एकत्र करने में जुट गई।
- फोटो : अनूप तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। असलहे के बल पर एक बदमाश ने जर्दा कारोबारी के घर में घुसकर गहना समेत नकदी लूट लिया। मामला शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ले का है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जानकारी एकत्र करने में जुट गई। हालांकि किसी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी। जर्दा कारोबारी कैलाश पति चौरसिया की शहर के न्यू कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क के सामने मकान है।
मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे उनके दरवाजे पर स्कूटी से एक युवक पहुंचा। उसने मकान के डोरबेल बजाई। इसके बाद प्रथम तल से नौकर रामबली ने पूछा कौन? उसके बाद स्कूटी सवार युवक ने किसी के बारे में जानकारी मांगी।
इसके बाद नौकर रामबली नीचे आया। असलहे के बल पर युवक मकान के अंदर पहुंच गया। सीढ़ी के जरिए प्रथम तल पर आ गया। उनकी बहू को डरा धमका कर गहना समेत 15 हजार नकदी ले कर भाग निकला। इसके पूर्व युवक आलोक झ़ुनझुनवाला के मकान के सामने पहुंचा था। आलोक के सख्त रुख देख युवक घबरा गया। वहां से सरकने में भलाई समझी।