फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth died in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा युवक घायल

Fri, 16 Oct 2015 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /मेहरौनाघाट
अमर उजाला ब्यूरो /मेहरौनाघाट Updated Fri, 16 Oct 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई, जबकि इसी बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

इसका इलाज गुठनी पीएचसी पर चल रहा है। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। 


सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बिहारी खुर्द गांव निवासी बिगन यादव का 30 वर्षीय बेटा सुनील यादव गांव के अपने दोस्त विजय कुशवाहा के साथ बाइक से रात करीब 8 बजे तेनुआ चौराहा पर किसी काम से गया था। काम निपटाने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे। 

दोनों अभी सरया गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक सामने से आ रही किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। 

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को गुठनी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विजय को भर्ती किया गया। सुनील की मौत की जानकारी होते ही घरवालों में जहां चीख पुकार मच गई। 

गांव में मातम छा गया। सुनील घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इसकी शादी 18 माह पूर्व आरती के साथ हुई थी। दो माह की एक बच्ची भी है। पति की मौत से आरती का रोते-राते बुरा हाल हो गया है। 

इस बाबत गुठनी एसओ निर्भय राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed