जालसाजी कर रकम निकालते युवक पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे के खाते से रकम निकलाते युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। मौके से आरोपी के तीन साथी भाग निकले।
पुलिस ने एक कार को अपने कब्जे में लिया है। आरोपी के पास से दस एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने कई जगहों पर जालसाजी कर लाखों रुपये चुराने की बात स्वीकार की है। तरकुलवा पुलिस बड़े खुलासे की बात कह रही है।
रामपुर महुआबारी निवासी मनोज गुरुवार को तरकुलवा के पथरदेवा बाजार पीएनबी बैंक के एटीएम से रकम निकालने गया था। एटीएम के बाहर एक युवक खड़ा था।
मनोज से उससे मदद मांग कर बैलेंस जानने की कोशिश की। मनोज के एटीएम से बाहर जाते ही उसके मोबाइल पर दस हजार निकासी का मैसेज आ गया।
शक होने पर उसने युवक से पूछताछ की कोशिश की लेकिन वह भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पीछा किया। आरोपी युवक एक कार में घुसने की कोशिश करने लगा।
कार में सवार तीन अन्य युवक आरोपी युवक को छोड़कर भाग निकले। पिटाई करने के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में उसकी पहचान आजमगढ़ जिले के जितेंद्र के रुप में हुई। पुलिस ने कार सहित युवक को थाने ले गई। आरोपी के पास से दस एटीएम कार्ड मिला।
पूछताछ में उसने अपने तीनों साथियों का नाम बताया और कहा कि इसी तरह कई जिलों में घूमकर लोगों का एटीएम बदलकर रुपया निकालने का काम करता है।
देवरिया में कई लोगों के खाते से लाखों रुपये निकाल चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ ने बताया कि पूछताछ चल रही है।