{"_id":"57507f364f1c1b020910a86f","slug":"women-died-with-current-3-another-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से महिला की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से महिला की मौत, तीन झुलसे
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते कुछ इस तरह धू-धू जलता विद्युत ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू, वीरपुर मिश्र गांव में स्नान करने गई महिला बिजली करंट की चपेट में आ गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
महिला को बचाने के दौरान उसकी बेटी और बहू भी झुलस गईं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोस के एक घर की युवती भी करंट की चपेट में आ गई। हालांकि उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
वीरपुर मिश्र गांव के रविंद्र मद्धेशिया की पत्नी मीरा देवी (55) गुरुवार को दोपहर में स्नान करने गईं। उस समय बिजली आपूर्ति हो रही थी।
वह पानी भरने के लिए टिल्लू पंप चालू करने गईं। स्विच ऑन करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गईं और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं।
महिला को करंट लगता देख परिवार के अन्य लोग उधर दौड़े। बचाने के दौरान उसकी बेटी नीतू (18) और बहू साधना (23) भी करंट की चपेट में आ गई।
इसके बाद बिजली कट गई।
करंट लगने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग पहुंच गए। आनन-फानन में तीनों को लेकर लोग जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया।