{"_id":"57e170964f1c1bd25ea82289","slug":"wire-fall-death-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार गिरने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार गिरने से एक की मौत, दो घायल
देवरिया
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्टेशन रोड मालगोदाम के पास हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रवाहित विद्युत धारा को रोक, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी सेवा बाधित होने से उपचार में परेशानी हुई।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। बघौचघाट, जोगिरहा गांव निवासी शेषनाथ यादव ट्रक चलवाते हैं। मंगलवार की दोपहर शेषनाथ अपने ट्रक चालक रामपुर कारखाना के सिधुआं गांव निवासी नारद के साथ मौजूद थे। कुशीनगर, समोगर निवासी छोटू सहित कई ट्रक चालक बातचीत कर रहे थे। अचानक हाई वोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से शेषनाथ यादव, नारद और छोटू गंभीर रुप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने नारद को मृत घोषित कर दिया गया। शहर कोतवाल अनिल पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
अस्पताल पर पहले से गहमागहमी थी। ऊपर से ट्रक एसोसिएशन के लोग पहुंच गए। नाराज लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हो गया। तार काफी जर्जर हो चुका था। शिकायत के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। विभाग हादसे का इंतजार कर रहा था।