फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water Cooler post landed in shock, child injured

वाटर कूलर पोस्ट में उतरा करंट, बालिका घायल

Wed, 04 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 04 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Water Cooler post landed in shock, child injured
कोतवाली के समीप लगा वाटरकूलर पोस्ट, जिससे करंट लगने से लड़की घायल हुई
रुद्रपुर में वाटर कूलर पोस्ट से करंट लगने से एक बालिका घायल हो गई। लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दाखिल कराया। वह पानी पीने के लिए वाटर कूलर पोस्ट पर गई थी कि मशीन में करंट आ गया और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। इससे पहले भी कई लोगों को नगर में लगे वाटर कूलर पोस्ट से करंट लग चुका है।
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से नगर के बस स्टेशन, तहसील परिसर, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर और कोतवाली के समीप वाटर कूलर पोस्ट बनाए गए है। खराब मशीन लगाने के कारण तहसील, बस स्टेशन और मंदिर का वाटर कूलर पोस्ट बंद पड़ा है। बुधवार की सुबह नगर के बरई वार्ड के रहने वाले अवधेश की आठ साल की बेटी नंदनी कोतवाली के समीप लगे वाटर कूलर पोस्ट पर पीने को पानी लेने गई थी। इस दौरान उसके हाथ में करंट लगा और वह घायल होकर गिर पड़ी है। वाटर कूलर में करंट आने की खबर से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोग घायल बालिका को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। इससे पहले वाटर कूलर पोस्ट लगाने को नगर पंचायत में ठेकेदार और चेयरमैन के बीच विवाद भी हो चुका है। दो माह पहले दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर लगे वाटर कूलर पोस्ट पर आधा दर्जन श्रद्धालुओं को करंट लगा था। जिसके बाद से ही मशीन बंद पड़ी है। नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से वाटर कूलर पोस्ट दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed