फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Warcshw the assault, ten injured

वर्चश्व को लेकर मारपीट, दस घायल

Thu, 24 Nov 2016 10:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 24 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Warcshw the assault, ten injured
पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
करौंदी बाजार। वर्चश्व को लेकर मनबढ़ों ने पुलिस के सामने गांव में जमकर उत्पात मचाया। घटना तरकुलवा थानाक्षेत्र के रामपुर अवस्थी गांव की है। पुलिस के सामने दबंगों ने दस लोगों को घायल कर दिया। बिहार इलाके में खेत की जुताई में लगे ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और बाइक         तोड़ दी।
विज्ञापन


तरकुलवा पुलिस तमाशा देखती रही। दो घंटे तक तांडव चलता रहा। सीओ जब फोर्स के साथ पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ। तरकुलवा इलाके के रामपुर अवस्थी गांव में वर्चश्व को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच टकराव होता रहा है।
विज्ञापन


इधर जमीन को लेकर दिलीप सिंह और जीउत के बीच विवाद चल रहा है। दिलीप सिंह के पट्टीदार जीउत पक्ष के साथ थे। गुरुवार को विवादित जमीन पर जीउत पक्ष के लोग काम कर रहे थे। दिलीप सिंह के पक्ष ने मना किया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बात की जानकारी होने पर दिलीप सिंह के धुर विरोधी प्रधान देवेश सिंह, रजनीश सिंह पक्ष के कई लोग लामबंद होकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तरकुलवा पुलिस फोर्स के साथ पहुंची लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दिलीप सिंह के दरवाजे पर धावा बाला दिया। पुलिस के सामने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसमें दिलीप सिंह, पिंटू सिंह, सुनैना सिंह, विशाल सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने बाइक तोड़ दी। बिहार बॉर्डर पर खेत की जुताई में लगा पिंटू सिंह के ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। विवाद के बाद तरकुलवा इंस्पेक्टर राजाराम यादव बेबस नजर आए।


हालत बेकाबू देख उन्होंने घटना की सूचना सीओ को दी। सीओ मयफोर्स रामपुर कारखाना थानेदार के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाई गई। तरकुलवा इंस्पेक्टर राजाराम यादव ने बताया कि विवाद में कुछ लोग बिहार से आए थे। उनकी तलाश की जा रही है। दोनों पक्ष के लोग मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की बात कह रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed