फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Walled fuel-laden car into a fire

आग में घिरी पेट्रोल लदी गाड़ी

Wed, 30 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 30 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

पेट्रोल से लदी कार बुधवार की सुबह धू-धू कर जल  गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी का मालिक मौके से नहीं मिला। 

पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लगता है कि कार का प्रयोग पेट्रोल तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस तस्कर की शिनाख्त में जुटी है।

बैतालपुर डिपो के आसपास कई लोग तेल की तस्करी करते है। प्रतिदिन लाखों रुपये का डीजल, पेट्रोल, करोसिन सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थ दूसरे जगहों पर सप्लाई किया जाता है।

 इसके लिए तस्कर निजी वाहन का प्रयोग करते है। बुधवार की सुबह चार बजे के करीब बैतालपुर-छेरियानहर के पास कार संदिग्ध हाल में जल गई। 

कार का जला देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कार से ऊंची लपट उठ रही थी और पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया था। 

आग बूझने के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी।  बैतालपुर चौकी प्रभारी का कहना है कि गाड़ी अभी लावारिस हालत में मिली है। गाड़ी के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

 गाड़ी कैसे जली इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed