{"_id":"56ec48f44f1c1b40468b494c","slug":"wall-fell-on-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर दीवार गिरी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर दीवार गिरी, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला की माैत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के भाटपाररानी में दुबौली में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिला के ऊपर दीवार ढह गई। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने महिला के शव को बाहर निकाला और घायल दोनों बच्चों को पीएचसी पर पंहुचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
दुबौली में गांव के बाहर चकरवा स्थान पर रामस्वरूप दुसाध का परिवार झोपड़ी डालकर रहता है। सुबह रामस्वरूप की पत्नी सुरजी देवी(59) घर के बाहर मिट्टी की दीवार के पास झाड़ू लगा रही थी कि अचानक उनके ऊपर दीवार गिर गई।
विज्ञापन
दीवार ढहने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े। लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दीवार के पास खेल रहे महिला के दो नाती आदित्य (7) व प्रिंस (5) गंभीर रूप से घायल हो गए।
आदित्य के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वह बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे लेकर पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। विधायक आशुतोष उपाध्याय गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।