फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vicious Jhrkhuran Caught with drug powder

नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया शातिर जहरखुरान

Mon, 19 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया। Updated Mon, 19 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

सदर रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी करने  वाले शातिर युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। उसके पास से नशीली पाउडर बरामद हुआ है। \

सुर्ती और पान के लिए चूना बताकर शातिर यात्रियों को खिलाता था। पकड़ा गया जहरखुरानी देवरिया बरौनी रोड पर जहरखुनारी करता था। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।

जीआरपी प्रभारी, आरक्षी के साथ प्लेटफार्म पर टहल रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 

युवक के पाकेट से सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि पाउडर चूना है उसका प्रयोग सुर्ती खाने में करता है। सिपाही ने पाउडर चखा तो संदेह हुआ। 

पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह ट्रेन में जहरखुरानी का काम करता है। सफेद पाउडर को वह चूना बताकर लोगों को रास्ते में खिलाता है। 

बेहोश होने के बाद नगदी सहित अन्य सामान लूूट लेता था। जहरखुरान खासकर लोकल डिब्बे में यात्रा करता है। जहां आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेता है। 

युवक की पहचान भटनी के विशुनपुर निवासी राजू रावत के रुप में की गई है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि जहरखुरान बरौनी रुट पर लोगों को शिकार बनाता था।

 स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नशीला पाउडर और कुछ नगदी मिला है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed