फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vehicle procession

बारातियों से भरा वाहन पलटा

Sun, 28 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 28 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बारातियों से भरा वाहन से सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। बारातियों में से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार युवक भी घायल हो गए।
विज्ञापन


दो घायलों की हालत गंभीर देख सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालक की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।

एकौना थाना के खोपा गांव के रहने वाले अमर साहनी के बेटे की बारात रविवार को गांव से बड़हलगंज क्षेत्र के नेवादा गांव जा रही थी। गांव से लोग बारात में शामिल होने को निकले।

बारातियों से भरी एक गाड़ी गांव से निकल कर हड़हा पहुंची तो एक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

बारातियों से भरी गाड़ी निर्माणाधीन सड़क के किनारे करीब पांच फीट नीचे जा गिरी। गाड़ी में सवार गांव के छेदीलाल यादव का बेटा मुकेश यादव 14 वर्ष, राहुल यादव 15 वर्ष , पंकज यादव 16 वर्ष, जोख और सुरेरंजन  गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल राहुल यादव और पंकज यादव की स्थिति गंभीर बनी है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed