{"_id":"56e841744f1c1bbc428b4568","slug":"unbalanced-bike-slips-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की माैत के बाद राेते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में बहन के घर से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
देवरिया कोतवाली के कतरारी गांव के रहने वाले रजनीश मिश्रा (32) पानी की डोर टू डोर सप्लाई करने का कार्य करते थे। मंगलवार को अपने साथी गोरखपुर के पीपीगंज के आजाद नगर वार्ड के महंथ मिश्रा के साथ गोरखपुर गए थे।
वापस लौटते समय मिठावेल गांव स्थित अपनी बहन के यहां रजनीश अपने दोस्त को लेकर चला गया। रात करीब दस बजे दोनों भोजन करके रुद्रपुर होते हुए कतरारी जाने को निकले। रुद्रपुर निबही मार्ग पर सतुआभार गांव के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
बाइक सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर जा कर रूकी। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। गाड़ी चला रहे रजनीश के सिर में गंभीर चोट लगी। 108 एंबुलेंस से लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया।
जहां पर चिकित्सकों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया। घर का एकलौता कमाऊ पुत्र खो देने से परिवार के लोगों का बुरा हाल था।
मंगलवार की शाम युवक का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी जागृति और तीन का साल की बेटी टुनटुन को शव से लिपट कर रोता देख लोगों की आंखे भर आई।