फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two young men killed in road accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की आधी रात को गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर पुलिस चौकी के नजदीक बरारी मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन


मरने वालों में एक युवक कुशीनगर जिले का रहने वाला था। दोनों युवक रिश्तेदार बताए जाते हैं।

गौरीबाजार के रैश्री गांव निवासी गणेश शंकर पांडेय (24) और कुशीनगर के डुमरी मलांव निवासी प्रमोद मिश्र (23) रिश्तेदार थे। दोनों कुशीनगर के सुकरौली में खाद -बीज की साझे में दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों एक ही बाइक से रामपुर कारखाना के पांडेयचक बलियवां गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से दोनों रात करीब 11 बजे  रैश्री गांव के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बैतालपुर पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक से गिरकर जमीन पर छटपटा रहे थे। उधर से जा रहे लोगों ने इसकी सूचना बैतालपुर पुलिस चौकी को दी।


चौकी प्रभारी श्रवण कुमार यादव समेत अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक गणेश शंकर पांडेय के पिता अवधेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed