फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people killed in road accidents, including salesmen

सड़क हादसे में सेल्समैन सहित दो लोगों की मौत

Thu, 24 Nov 2016 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 24 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
 Two people killed in road accidents, including salesmen
सड़क हादसा - फोटो : Demo pic
देवरिया। दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में सेल्समैन सहित दो की मौत हो गई। हादसे की घटनाएं खोराराम ओर सुदामा चौराहे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरीबाजार, बांकी बरई टोला निवासी सतवंत सिंह उर्फ चुम्मन सिंह एक शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। बुधवार की रात वह कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


सुदामा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में सतवंत गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। दो भाइयों के अलावा मां विद्यावती और पत्नी अंजली बच्चों के साथ रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार मुजफ्फरपुर इलाके के रजरौला निवासी शिवनाथ मजदूर था। उसके साथी लंबे समय से देवरिया में सड़क पिचिंग का काम करते थे। शिवनाथ अपने मित्रों के साथ खोराराम चौराहे पर थे। गुरुवार की सुबह वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। मजदूर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed