फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two passenger trains to enter logger heads

ट्रेन में दाखिल होने के लिए दो यात्री भिड़े

Wed, 11 Nov 2015 05:30 PM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Wed, 11 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर(ब्यूरो)। ट्रेन में दाखिल होने के लिए स्टेशन पर बुधवार को दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी जवानों ने बीच बचाव कर कर विवाद शांत कराया। वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब 9 बजे सलेमपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। भीड़ इतनी थी कि ट्रेन में दाखिल होने के लिए दो यात्री आपसी में भिड़ गए। प्लेटफार्म पर मारपीट होने की वजह से यात्री इधर उधर भागने लगे। मारपीट की जानकारी होने पर प्लेटफार्मर नंबर दो पर मौजूद जीआरपी जवान वहां पहुंचे और समझा बुझाकर विवाद करने वाले यात्रियों को शांत कराया। वहीं इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची कृषक एक्सप्रेस डाउन में सीट को लेकर जनरल कोच में तीन युवक आपस में मारपीट किए। यात्रियों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि इंटरसिटी में चढ़ने को लेकर हल्का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed