{"_id":"57d19e884f1c1b2556319bf6","slug":"two-of-the-six-lakh-villages-of-the-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में छह लाख के सामान की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों में छह लाख के सामान की चोरी
देवरिया
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
देवसिया में चोरी के बाद दरवाजे पर जुटी गांववालों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर/मईल। एक ही रात दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर 80 हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख का जेवरात समेट ले गए। घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अशोक सिंह के परिवार के लोग एक कमरे में बुधवार रात सो रहे थे। छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखा बॉक्स, आलमारी तोड़कर 70 हजार रुपये नकद और करीब चार लाख का सोने व चांदी का गहना तथा कीमती सामान चुरा लिया। खटपट की आवाज सुनकर रात एक बजे नींद खुली तो चोर भाग निकले।
रात में पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लिया। वहीं लार थानाक्षेत्र के देवसिया गांव निवासी रणविजय सिंह मईल-भागलपुर मार्ग पर गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते है। बुधवार रात भोजन के बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए। रोशनदान के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दो बॉक्स, अटैची तोड़कर 10 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख के गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। घरवालों की मानें तो चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व चोर किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किए थे। इस वजह से नींद नहीं खुली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।