फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two in custody, murder case

दो हिरासत में, हत्या के प्रयास का केस

Fri, 29 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 29 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी के कर्मचारी को गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पूछताछ के लिए शराब कारोबारी के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

जिनकी बाइक स्टेशन रोड के बाहर छूट गई थी। कर्मचारी लूट की नीयत से हमले की बात कह रहे हैं तो पुलिस लूट की नीयत से हमले से इन्कार कर रही है। पुलिस घायल के साथ पुराने विवाद और संबंधों की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो गोली चलाने वाला युवक अबूबकर नगर की हर गलियों से वाकिफ था। जो गोली मारने के बाद पैदल भाग निकला। बैतालपुर के शराब कारोबारी की जिले में तीन दर्जन से अधिक शराब की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भी कई दुकाने हैं। सभी दुकानों पर दो कर्मचारियों के साथ कैश लेने के लिए दो पहलवान और मैनेजर को रखा गया है। गुरुवार की रात शराब कारोबारी का मैनेजर खलीलाबाद निवासी राजेश जायसवाल, प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भोला और सुभाष यादव चार पहिया से करीब पांच लाख रुपये अधिक का कैश लेकर स्टेशन रोड कार्यालय पर पहुंचे थे।
चर्चा है कि बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूट की नीयत से उन पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने गौरीबाजार के सोपरी खुर्द निवासी सुभाष यादव की गर्दन में गोली मार दी और बैग लूटने का प्रयास किया।
इस बीच दूसरे सुरक्षाकर्मी भोला ने लाइसेंसी बंदूक से बदमाशों पर गोली चलाई। लेकिन वे मौके से भाग निकले। पूछताछ में घायल कर्मचारी, मैनेजर की बातों में झोल नजर आया। फायरिंग के बाद बगल की दुकानें बंद हो गई थीं।

पुलिस ने लोगों से अलग-अलग बात की। शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि एक ही युवक ने गोली चलाई है। वह पैदल चार पहिया सवार सुभाष यादव के पास पहुंचा और गर्दन पर हाथ लगाकर सीधे गोली मार दी। बैग को बदमाश ने हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed