फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two crooks arrested

जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Mon, 16 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

 ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने सोमवार को गिरफ्तार किया। 

इनके पास से नशीला पाउडर, चोरी का मोबाइल और नगदी रुपये बरामद हुआ है। इसमें एक बिहार का बर्खास्त सिपाही भी शामिल है जो टीम का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। जीआरपी ने सोमवार को गिरफ्तार हुए दोनों जहरखुरानों जेल भेज दिया।

सफर के दौरान यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बना लूटने वाले जहरखुरानों की सक्रियता ट्रेनों में बढ़ गई है। रविवार की देर शाम जीआरपी भटनी के जवानों ने भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। 

तलाशी के दौरान दोनों पास से नशीला पाउडर,एक मोबाइल और करीब दो हजार रुपये मिला। छानबीन में बरामद हुआ मोबाइल चोरी का निकला और जानकारी हुई कि दोनों शातिर जहरखुरान हैं।

 ये छपरा से गोरखपुर रूट की ट्रेनों में चोरी और यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाते है। जीआरपी ने इनकी पहचान सीवान जिले के टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी वशी अहमद और सहरसा जिले सलिंदाबाद निवासी अब्दुल शहीद के रूप में की। 

इसमें वशी अहमद बिहार पुलिस का बर्खास्त सिपाही है जो खाकी पैंट पहनकर ट्रेनों में वारदात को लंबे समय से अंजाम देता है। 

जहरखुरानी टीम में शामिल आठ और सदस्यों को नाम वशी अहमद ने जीआरपी को बताया है जो हाजीपुर और गोपालगंज जिले के रहने वाले है। जीआरपी का दावा है कि देवरिया और भटनी स्टेशन के बीच कुछ दिन पूर्व ट्रेनों में हुई दो चोरियों को भी जहरखुरानों ने कबूला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed