{"_id":"1a5ef9eb94f64e7948bea500aa1c3188","slug":"two-caught-with-stolen-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ दो पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक के साथ दो पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवक रामलक्षन चौराहे पर चोरी की बाइक को लेकर भागने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर चौराहे के निवासी दरोगा मिश्र की बाइक 24 दिसंबर को चोरों ने दरवाजे से गायब कर दी।
रामलक्षन चौकी इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को दो युवक रामलक्षन चौराहे पर संदिग्ध हालत में घुमते हुए मिले।
पूछताछ में उनकी पहचान रामप्रवेश मौर्या निवासी बरियारघाट थाना बेलघाट गोरखपुर और पंकज शर्मा दीवान पोखरा थाना गौरीबाजार के रुप में हुई।
दोनों युवकों के पास से गौरीबाजार थाना से गायब हुई एक अन्य बाइक भी मिली। बाइक चोरी में पकड़ा गया एक शख्स चौरीचौरा में एक जानलेवा हमले का आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन