फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two candidate promoter are grapple

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

Sun, 25 Oct 2015 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मदनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/मदनपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फत्तेपुर में सभा के दौरान हुई नोकझोंक , बाजार में आमने-सामने मंच लगाकर भाषण दे रहे थे
वार्ड नंबर 25 भलुअनी पश्चिमी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
विवाद रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर में सभा के दौरान हुआ। दोनों के समर्थकों ने नोकझोंक के बाद एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। विवाद शुरू होने पर बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
रविवार को फत्तेपुर बाजार में जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हियुवा नेता दीपक सिंह गब्बू और कांग्रेस के जितेंद्र सिंह की सभा चल रही थी।
दोनों प्रत्याशी आमने सामने मंच लगाकर भाषण दे रहे थे। कुछ देर बाद जितेंद्र सिंह की सभा समाप्त हो गई। वह अपने समर्थकों के साथ बाजार में घूम कर लोगों से मिलने लगे।
विज्ञापन

उनका काफिला दीपक सिंह के मंच के सामने से गुजरा तो दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच नोक झोंक और कुर्सियां चलने लगीं।
इस दौरान लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। दीपक सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से अनुमति लेकर सभा का आयोजन किया था।
उनके सभा में बाधा डालने का प्रयास किया गया। उन्होने अपने समर्थकों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। इस बाबत कोतवाल रामअशीष यादव ने कहा कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस बल रवाना किया गया। मौके पर शांति कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राकेश सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर किसी भी प्रत्याशी को सभा करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होता है।
अनुमति पत्र में सभा का समय निर्धारित किया जाता है। एक साथ दो प्रत्याशियों को सभा की अनुमति नहीं दी सकती। फत्तेपुर में सभा के दौरान हुई झड़प की जांच का निर्देश दिया गया है।
बिना अनुमति के सभा करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed