{"_id":"59304cdb4f1c1bcb63bda9f7","slug":"two-arrested-with-pickup-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पिकअप के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की पिकअप के साथ दो गिरफ्तार
देवरिया
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। चोरी की पिकअप के साथ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ढाई सौ लीटर डीजल और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के तीन चक्के बरामद हुए। मौके से फरार हुए कुछ बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है।
पकड़े गए आरोपी मऊ के रहने वाले है। चोरी का खुलासा करते हुए एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि 15 मई को बहादुरपुर गांव के पास चार पहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बुुधवार की रात पिकअप सवार युवक गाड़ी का चक्का खोल रहे थे। पुलिस टीम भी गश्त कर रही थी। चोरी करते गांव के लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी दो चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मऊ, मधुबन इलाके के बघेरनपुर गांव निवासी अक्षय कुमार और सुनील के रूप में हुई।
मौके पर मौजूद उप निरीक्षक रामप्रवेश, धीरेन्द्र सिंह, अखिलेश, नीरज ने पिकअप की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर तीन चक्के चोरी के मिले। गैलन में चोरी के ढाई सौ लीटर डीजल भी मिला। चोरों के पास पिकअप का कागज नहीं था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पिकप गाड़ी भी चोरी की है। पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।