फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck driver robbed of 66 thousand

ट्रक चालक से 66 हजार की लूट

Sun, 20 Dec 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 20 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

 गिट्टी गिराकर लौट रहे ट्रक चालक को तमंचा दिखाकर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने 66 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। 

गाड़ी में मौजूद खलासी और दो मजदूरों की जमकर पिटाई कर दो मोबाइल लेकर भाग निकले। शनिवार रात आठ बजे के करीब चालक ने लूट की सूचना दी। 

आरोप है कि रविवार की सुबह एसओ अशुमान यदुवंशी मौके पर पहुंचे। खुखुंदू पुलिस की कार्रवाई पर चालक ने सवाल उठाया है।

सोनभद्र, चोपन थाने के घुरमा निवासी भरथरी ट्रक चालक हैं। भरथरी अपने गांव के खलासी इंद्रसेन को लेकर सोनभद्र निवासी अनिल चौबे की गाड़ी चलाता है। 

शुक्रवार को वह डाला से गिट्टी लेकर कोतवाली के राउतपार एक ठेकेदार के घर पहुंचा। पिपरा भानमति के बंगाली और सलेमपुर नदावर निवासी भुआल ने ट्रक से गिट्टी उतारा। 

दोनों मजदूर चालक के साथ गाड़ी में बैठक खुखुंदू के लिए निकल पड़े। रात साढे़ सात बजे के करीब नूनखार मार्ग के बरैठाबारी के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रक को रोक लिया।

 चालक कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने पत्थर चलाकर ट्रक का शीशा तोड़ दिया। दो युवक गाड़ी के अंदर पहुंचे और तमंचा दिखाकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। 

विरोध करने पर उन्होंने दोनों मजूदरों को नीचे उताकर पिटाई शुरू कर दी। चालक के पास रखा 65 हजार नगद और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने दोनों मजदूरों के पास मौजूद एक हजार रुपये नगद और एक मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद बदमाश भाग निकले।

 गाड़ी और घायल मजूदरों के साथ थाने में पहुंचे चालक भरथरी से लूट की सूचना खुखुंदू पुलिस को दी। चालक का आरोप लगाया कि पुलिस जांच से पहले पूरे मामले को फर्जी बताने में जुट गई।

 घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। लूट की जानकारी जब पुलिस उच्चाधिकारियों को हुई तब जाकर एसओ अशुमान यदुवंशी मौके पर पहुंचे। 

इस संबंध में एसओ ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed