फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trees fell on the transformer , Rampur factory without electricity

ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा, रामपुर कारखाना में बिजली गुल

Mon, 12 Oct 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया/ रामपुर कारखाना।
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया/ रामपुर कारखाना। Updated Mon, 12 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब सात  बजे नगर समेत विभिन्न इलाकों में आंधी शुरू हो गई। कुछ देर बाद राजगद्दी वार्ड में लगे 400 केवीए  ट्रांसफॉर्मर पर अचानक पेड़ गिर गया। इसके अलावा बिजली के तीन पोल टूट गए।  इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को दी। इसके बावजूद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। 

उधर, थाना के मुख्य द्वार के सामने देवरिया-कसया  मार्ग पर जामुन का पेड़ गिर गया। इससे दो घंटे से अधिक समय तक यातायात  बाधित रहा। पुलिस और आसपास के लोगों ने पेड़ को काट कर सड़क से हटाया। इसके  बाद सुबह करीब 10 बजे यातायात बहाल हो सका। 

उधर, रामलीला मैदान के रेलवे फीडर की दो घंटे तक बिजली गुल रही। नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप बिजली तार गिर पड़ा। इससे विभिन्न मोहल्लों में बिजली गायब हो गई। 

पथरदेवा और बघौचघाट के इलाकों में शाम तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। गौरीबाजार में आंधी के साथ बारिश शुरू होने सें 8.30 बजे बिजली गुल हो गई।

 दिन में 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं तरकुलवा में दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक शट-डाउन रहा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जानकारी मिली है पेड़ गिरने से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed