फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transformers store theft recovered

चोरी का ट्रांसफॉर्मर दुकान से बरामद

Tue, 09 Aug 2016 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 09 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Transformers store theft recovered
अंबेडकरनगर के विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर में इस तरह फुंके पड़े हैं सैकड़ों ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बिजली विभाग में कर्मचारियों की मिलीभगत से ट्रांसफॉर्मर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। गोपनीय शिकायत पर मामले की जांच करने पहुंची टीम ने बघौचघाट के मलसी चौराहे की दुकान से चोरी का ट्रांसफॉर्मर बरामद किया। पूछताछ के बाद एक ट्रांसफॉर्मर दूसरे गांव के एक खेत में मिला। चोरी के दो ट्रांसफॉर्मर बरामद होने से महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकारियों के निर्देश के बाद एसडीओ सचिन सिन्हा बघौचघाट इलाके में पहुंचें। इसके बाद टीम मलसी चौराहे पर पहुंचीं। टीम ने असलम की दुकान में छापामारी की। इस दौरान दुकान के अंदर छिपा कर रखा ट्रांसफॉर्मर बरामद किया, जो 10 केवी का था। ट्रांसफॉर्मर के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। टीम आनंदनगर घोटक गांव में पहुंची।
विज्ञापन


जहां एक व्यक्ति के खेत में ट्रांसफॉर्मर को छुपा कर रखा गया था। खेत के मालिक से भी पूछताछ की गई। दो ट्रांसफॉर्मर की बरामदगी के बाद महकमे में खलबली मच गई है। सूत्रों की माने तो लंबे समय से चोरी का खेल चल रहा है। मोटी रकम लेकर विभागीय जिम्मेदार ट्रांसफॉर्मर का अदला बदली कर देते हैं। इसके बाद आनंदनगर घोटक में पहुंची। गांव के एक व्यक्ति की खेत में 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने दोनों ट्रांसफॉर्मर को अपने कब्जा में ले लिया। उधर, उच्चाधिकारियों ने सभी के रिकॉर्ड तलब कर लिए हैं। सूत्रों की माने तो जल्द  ही इस बात का पर्दाफाश हो जाएगा। इस बाबत एसके ओझा, अधिशासी अभियंता ने बताया कि जांच में ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में विभागीय संलिप्तता उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed