फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was commotion batons on voters

हंगामा कर रहे वोटरों पर लाठीचार्ज हुआ

Sat, 04 Mar 2017 11:34 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 04 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
There was commotion batons on voters
मतदान करने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के पवक्कलपुर इमामबाड़ा में बने बूथ पर दो  पक्षों में विवाद हो गया। बूथ के 100 मीटर के दायरे में दो पक्षों के लोग हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ता देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर सीओ, रामपुर कारखाना के एसओ और दो अन्य थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन


इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। पवक्कलपुर के प्राथमिक विद्यालय के बूथ-76 पर कुछ मुस्लिम युवक वोट डालने आए थे। दूसरी पार्टी के एक एजेंट से युवकों का दो मार्च को एक नेता की निकली रैली के दौरान हुए मारपीट को लेकर बहस शुरू हो गई। मामला बिगड़ने लगा तो सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को बूथ से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


एजेंट को भी फटकार लगाते हुए बाहर भेज दिया। यह खबर  जब गांव में पहुंची तो दोनों टोला के लोग बूथ से 100 मीटर के दायरे में एकत्र हो गए। मामला उग्र रूप लेने लगा। इसी बीच किसी ने जिला मुख्यालय पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। आनन-फानन में सीओ सदर, रामपुर कारखाना के एसओ और दो अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने पहुंचते ही लाठियां बरसानी शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थिति सामान्य होने पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed