{"_id":"7f9fe8d1171ffb0b3aa690bf15849e93","slug":"the-young-man-killed-while-sleeping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय युवक की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के गोविंदपुर में बदमाशों ने मूक बधिर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना समय युवक घर से कुछ दूरी पर बने घोठे पर अकेले सो रहा था।
वारदात गुरुवार रात दो बजे की है। हत्या की वजह पुलिस तलाश रही है। घटनास्थल पर एक खोखा मिला है। जानकारी पर एएसपी, सीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया। अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज हुआ है।
बैतालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, गोविंदपुर निवासी गौरीशंकर के बेटे आशीष मणि त्रिपाठी (26) मूक बधिर थे। दूसरे बेटे रेड्डी मणि जमीन का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार रात वह गांव में बने घोठा पर अकेले सो रहे थे।
रात दो बजे के करीब अज्ञात लोगों ने आशीष को गोली मार दी। परिवार वाले उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। जांच में पता चला कि आशीष के हाथ पर चोट के निशान थे। गोली करीब से मारी गई थी।
परिवार के लोग गांव में किसी विवाद से इंकार कर रहे हैं। इस कारण हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस जमीन के विवाद के साथ ही कुछ अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
एएसपी एनके सिंह, सीओ सुशील सिंह, प्रभारी कोतवाल सुंदर प्रसाद ने घटना स्थल का जायजा लिया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तहरीर में हत्या की वजह का जिक्र नहीं है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है।